मुजफ्फर नगर, जून 21 -- छपार। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचने व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर निस्तारण करने के लिए बसेडा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव बसेडा में शनिवार शाम सात बजें मधुर मिलन बैंक्वेट हाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संवाद एवं रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुरकाजी विद्यायक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सीओ सदर विनय कुमार तथा ग्राम प्रधान रमन देशवाल ने बुके देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। जिसम...