चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट/राजापुर। एसपी अरुण कुमार सिंह व प्रभारी डीएम सीडीओ डीपी पाल ने मऊ में एसडीएम आरआर रमन की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनी। दोनो अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उनके निस्तारण की जानकारी समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी दी जाए। शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि के भीतर कराएं। राजापुर में प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने समस्याएं सुनी। उनके समक्ष दो मामले आए। जिनका मौके पर समाधान नहीं हो पाया। राजस्व से संबंधित मामले होने पर कानूनगो व लेखपाल को निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दे दिए गए। इस दौरान एसआई अनिल सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गुप्ता, लेखपाल चंद्रिका पांडेय, शशांक मिश्रा आदि मौजूद ...