गंगापार, दिसम्बर 30 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। युवा विकास पार्टी इन दिनों नवाबगंज क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लगातार अफसरों को संज्ञान में देने के काम कर रही है। ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान भी हुआ है। फाफामऊ विधानसभा के ग्राम पंचायत सेरावां की एक समस्या को लेकर ग्रामीण बिफरे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सेरावां गेट से लेकर के शिवचंद्र मौर्य के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य प्रस्तावित था। इसके पहले यह सड़क डॉमल रोड थी, जो बहुत खराब हो गई थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा लल्लू चौरसिया के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। उसके आगे करीब 100 मीटर शिवचंद मौर्य के घर तक छोड़ दिया गया। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों ने यहां पर हमको बुलाया हमने समस्या को देखा। ग्रामीणों ने हाथ उठाक...