देवघर, अप्रैल 16 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार गुरुवार को जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में बिजली बिल माफी, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, अंचल, जेएसएलपीएस से जुड़े मामलों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष रखा गया। साथ ही कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए ...