सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान इकट्ठा हुए और किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे ने कहा कि गांव में किसानों की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। भदैंया ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोडर में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है तथा तहसील में अभी तक अग्निशमन केंद्र चालू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन जिसके कारण आग की घटनाओं पर तत्काल काबू नहीं पाया जा रहा है। इसके अलावा भी अन्य समस्याओं पर नायब तहसीलदार अभय राजपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.