समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय शिक्षकों ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लाक शाखाओं की रविवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अगस्त 2025 से शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतनमान के मामले लंबित हैं। इसके अलावा बीते वर्षों के मूल्यांकन केंद्रों के अंकेक्षण, डाटा पंचिंग, केंद्र व्यय और टीए जैसे वित्तीय भुगतान अब तक नहीं हो सके हैं। वरिष्ठता-कनिष्ठता विवाद, विद्यालय कोटिकरण और कोरोना काल के उपार्जित अवकाश जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। शिक्षकों ने वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.