प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक शनिवार को बालसन चौराहा स्थित पार्क में हुई। संघ ने प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने चेतावनी दी कि 28 अप्रैल तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो 30 अप्रैल को वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने की एवं संचालन जिला मंत्री डीपी यादव ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश पासी, संदीप शुक्ला, तीर्थराज पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मिथलेश मौर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक समस्याओं का निस्तारण न होने पर होगा आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...