समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: सीडीओ
रुद्रपुर, मई 11 -- रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि सोमवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जो भी समस्याएं सदस्यों द्वारा उठाई गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समस्या का निवारण किया जाए। दिवेश शाशनी ने कहा कि अधिकारियों को जनता तक त्वरित और प्रभावी सेवा पहुंचाने में कोई कमी नहीं आने दी जाए और हर समस्या का समुचित समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 103 करोड़ से अधिक का बजट पेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.