समस्याओं का निस्तारण न होने से अस्थाई कर्मियों में रोष
बरेली, मई 16 -- बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों में अपनी समस्याओं के निस्तारण न होने पर आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों की मांग हैं कि नियमितीकरण किया जाए जो शासन स्तर से तय होना है, कालेज स्तर से लंबे संघर्ष के बाद श्रम सुविधाएं व न्यूनतम वेतन देना तय हुआ था और ईपीएफ भी लागू हुआ लेकिन महाविद्यालय के प्रबंधन द्वारा तानाशाही के चलते कोई सैलरी स्लिप नहीं दी जाती और न ही ईपीएफओ के नियम के तहत ईपीएफ काटा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.