कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सभासदों के प्रतिनिधि मंडल ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर की तमाम समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 15 मार्च तक सुनवाई नहीं हुई, तो वह क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। सभासद नरेंद्र शर्मा ने नगरपालिका के ईओ सुनील कुमार सिंह को सौंपे 8 सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि सडक़ व नाली के कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहे हैं। उनकी जांच कराई जाए। नगर के मुख्य रोड की मरम्मत या नई सडक़ बनवाई जाए। मकान के दाखिल-खारिज सर्वे में मकान चढ़ाए गए, उनके घरों में नोटिस भेजे जाएं। वार्डों में गड्ढा, जाल, पुलिया टूटी हैं, उनकी मरम्मत कराई जाए। पेयजल की व्यवस्था अभी भी ठीक नहीं है। उसे दुरूस्त कराया जाए। प्रत्येक वार्ड में कूड़ा गाड़ी रूक-रूककर कूड़ा एकत्र करे। ई-रिक्श...