मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ कैंट बोर्ड परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (शाखा छावनी परिषद) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारत सिंह आजाद और महामंत्री वीरेन्द्र उर्फ बिट्टू का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन रहे। कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की जो भी न्यायोचित और वाजिब समस्याएं होंगी, उनका विभाग के स्तर पर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। 30 जनवरी को मतपत्रों के माध्यम से हुए चुनाव में भारत सिंह आजाद को अध्यक्ष और वीरेंद्र उर्फ बिट्टू को महामंत्री निर्वाचित किया था।पूर्व मंत्री और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभु दयाल वाल्मीकि ने भी सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को उठाया और उनके जल्...