लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सुबह से ही कई लोग पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, कर, नाले-नालियों की सफाई और अन्य नगर निगम सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे। महापौर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी नहीं होगी और सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में शहर के कई पार्षद एवं वरिष्ठजन भी महापौर से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे। पार्षदों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर महापौर ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। ...