संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। सभी को समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान कराए जाने का भरोसा दिया। एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिससे पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास और संवाद और अधिक सुदृढ़ हो सकें। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एसपी ने आम लोगों की सुनी समस्याएं ...