समस्याओं और मांगों को लेकर डीसीओ को दिया ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए भुगतान में तेजी लाने की मांग की। अंजनी दीक्षित ने कहा कि किसान लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और समय पर गन्ना भुगतान न मिलने से उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से समय समय पर जिला गन्ना अधिकारी से फोन पर वार्ता कर भुगतान की गति बढ़ाने का अनुरोध किया जाता रहा है। उनका कहना है कि जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि किसानों के हित में विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को नियमित रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.