लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं एवं निगम हित से संबंधित मांगों पर लंबे समय से कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ के पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि विगत कई महीनों में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और निगम हित से जुड़े मुद्दों को लेकर कई दौर की वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान अधिकारियों द्वारा मांगों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए कुछ मामलों में लिखित आदेश भी जारी किए गए थे। संघ का आरोप है कि कई माह बीत जाने के बाद भी जारी किए गए आदेशों का क्रियान्वयन नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है और संगठन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।पत्र में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा ...