नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 सोसाइटी के लोगों की शुक्रवार को एनबीसीसी अधिकारियो के साथ बैठक हुई। लोगों ने अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान करने का समय दिया। ऐसा न करने पर उन्होंने आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि पूर्व में सोसाइटी के लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस दौरान एनबीसीसी के अधिकारियों ने जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इससे परेशान होकर लोगों ने 28 फरवरी से दोबारा से प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इस कारण शुक्रवार को एनबीसीसी के अधिकारियों ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सोसाइटी की समस्याओं को रखा गया। हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि सी-1 औ...