सीवान, मई 21 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज चट्टी स्थित एमएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य अफाक अहमद का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ विस्तार से चर्चा की। एमएलसी ने शिक्षकों की समस्याएं सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं के निष्पादन के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत बन रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में बरती गई अनियमितता पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र जांच एवं निष्पादन कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से क्रीड़ा सचिव सैयद जाफर इमाम ने उन्हें अवगत कराया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य मो. ख...