ललितपुर, अप्रैल 18 -- तालबेहट। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने मौके पर निस्तारण कराने के साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एक वर्ष की अवधि में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन सहित समस्त प्रकार की जनशिकायतों, सीएम डैशबोर्ड पर फ्लेगशिप स्कीम व विभागीय योजनाओं पर अफसरों से चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों को समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता के साथ निस्तारित करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत...