सहरसा, फरवरी 3 -- पतरघट, एक संवाददाता। किसान पंजीकरण में आ रही समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर कर लिया गया है। बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि नाम मिसमैच से जुड़ी सभी समस्याओं का निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत पिता या पति के नाम से जमीन की जमाबंदी रहने की स्थिति में आधार कार्ड में दर्ज पिता या पति के नाम से मिलान कर नया किसान आईडी बनाया जा रहा है। बीडीओ ने किसानों से अपील की कि सोमवार से शुक्रवार तक मिशन मोड में चल रहे किसान पंजीकरण कार्य में शामिल होकर शेष बचे किसान अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.