गाज़ियाबाद, जून 3 -- - प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी से एनएच-9 की तरफ जाने वाली सड़क गंदा पानी बहने और कूड़ा पड़ा होने से फैल रही गंदगी गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी वाली सड़क पर कई दिन से सीवर का गंदा पानी बह रहा है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। अनेकों शिकायतों के बाद भी आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सड़कें पहले ही गड्डों से भरी हुई हैं। गंदगी और बदबू भी फैल रही है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी निवासी एनके नेगी ने बताया कि सोसाइटी से लेकर एनच-9 की तरफ जाने वाली सड़क पर 15-20 दिन से सड़क किनारे सीवर का गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है। साफ-सफाई नियमित नहीं की जाती है। इससे सीवर जाम हो गया है और...