समस्तीपुर स्टेशन से चार बाल मजदूर मुक्त, एक मानव तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से जीआरपी, आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में चार बाल मजदूर को मुक्त कराया। इस दौरान टीम ने एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मानव तस्करी व बाल मजदूरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चार बच्चों को डरा सहमा देख जब उनसे पूछताछ की गयी तो बच्चों ने बताया कि उन्हें ईंट भट्ठे पर काम कराने के लिये अंबाला ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल चारो बच्चों को रेस्क्यू करते हुये एक मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विभूतिपुर थानांतर्गत मंदा विजया गांव निवासी रामकृपाल कुमार बताया गया है। उक्त कार्रवाई में रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय, आरपीएफ के एएसआई शशिकांत तिवारी, सीआईबी समस्तीपुर के मुकेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.