मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कामयाबी का झंडा गाड़ते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के कुल 12 शील्ड जीते। विभिन्न श्रेणियों में मिले शील्ड को डीआरएम ने संबंधित शाखा के अधिकारी से साथ ग्रहण किया। इस मौके पर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण व टीम भावना का परिणाम है। समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...