समस्तीपुर, अगस्त 18 -- समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विभिन्न रेलकर्मी के सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से रेल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ रेलकर्मियों को आवासीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

नई बैरक का उद्घाटन महाप्रबंधक ने शहर के जितवारपुर स्थित आरपीएफ परिसर में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड वाले बैरक का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बैरक से आरपीएफ जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद अटेरन चौक स्थित रेल परिसर में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40 यूनिट मिथिला कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। नए आवास मिलने से रेलकर्मियों को आवासीय सुविधा क...