मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर रेल मंडल के जनसूचना विभाग ने बताया कि वर्ष 2025-26 में रेल संरक्षा, आधारभूत संरचना विकास, परिचालन दक्षता एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में समस्तीपुर मंडल ने कई काम किये हैं। इंजीनियरिंग विभाग के नेतृत्व में संरक्षा उन्नयन के विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त किया है। परिचालन को और अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए समस्तीपुर में विश्वस्तरीय केंद्रीकृत वातानुकूलित ट्रैफिक कंट्रोल भवन का निर्माण किया गया, जो रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के तहत कपरपूरा यार्ड पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) एवं लहेरियासराय यार्ड में लाइट आरओबी का निर्माण किया गया। जुब्बासहनी एवं परमजीवर ताराजीवर के बीच लेवल क्रॉसिंग को बंद कर लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया गया, जिससे रेल एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.