निज प्रतिनिधि, फरवरी 8 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में रविवार को दिनदहाहड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास हुई। मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी पलटन सहनी के 32 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी के रूप में हुई है। गणेश जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था और एक निजी स्कूल एवं कोचिंग में शिक्षक का काम भी करता था। हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या की सूचना पाकर परिजन एवं ग्रामीणों ने घटनास्थल से मृतक के शव को उठाकर एनएच-28 को गांधी चौक के पास रखकर आवागमन ठप कर दिया। जाम के कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पटना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन एवं ग्रामीण मृतक के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा एवं हत्या में संलिप्त बदमाशों की शीघ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.