समस्तीपुर में छठ से पहले हत्या से हड़कंप, फोन करके बुलाया, गला काट कर मार डाला
समस्तीपुर, नवम्बर 15 -- शाहपुर पटोरी, निज संवाददाता: समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर धमौन गांव में छठ से पहले हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। एक किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक दीपक कुमार (17) गांव के ही राजनीति राय का पुत्र था। उसका शव शनिवार की सुबह गांव के ही लाला आम गाछी में मिला। हत्यारों ने तेज चाकू से उसका गला काट दिया और नाभि के चारों ओर गोद डाला था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात किसी ने दीपक को फोन कर बुलाया था और शनिवार सुबह आम के बगीचे में उसकी लाश मिली। सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा प्रियरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर जांच की। ग्रामीणों के मुताबिक, दीपक गुजरात में किसी फैक्ट्री में काम करता था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.