समस्तीपुर, अप्रैल 23 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज के पास गुरुवार अलसुबह करीब 3:30 बजे बदमाशों ने केनरा बैंक की एटीएम को गैस कटर से काटकर 2.11 लाख रुपये उड़ा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब बैंककर्मी वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने सुबह 3:00 से 3:30 बजे के बीच गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा और नकदी लेकर फरार हो गए। बैंक मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। यह भी पढ़ें- एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसपी ने संभाली कमान, एफएसएल टीम ने लिए नमूनेसूचना पर ...