समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- Bihar News: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के बोरज गांव में सोमवार को करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले तीनों भाई आदित्य (17 वर्ष), हर्षित (15 वर्ष) और कार्तिक (13 वर्ष) अपने पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ नदी में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, सुदर्शन झा अपने तीनों बेटों के साथ बरियाही घाट पर नहा रहे थे। इसी बीच एक भाई गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा। अपने भाई को बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी हिम्मत दिखाई और पानी में छलांग लगा दी। लेकिन अफसोस, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों भाई संभल नहीं पाए और एक-एक करके डूब गए। यह भी पढ़ें- बिहार के स्...