मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल के अधीन आने के बाद भी मुजफ्फरपुर स्टेशन का दबदबा जारी रहा। समस्तीपुर के ललित कला केंद्र अधिकारी क्लब परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। मुजफ्फरपुर को 'बेस्ट आरपीएफ पोस्ट और बेस्ट कमर्शियल यूनिट' का अवार्ड मिला है। बीते साल भी मुजफ्फरपुर को बेस्ट आरपीएफ पोस्ट का अवार्ड मिला था। हालांकि, उस वक्त मुजफ्फरपुर सोनपुर मंडल के अधीन था। एक सितंबर से यह स्टेशन समस्तीपुर मंडल के अधीन हो गया है। बेस्ट आरपीएफ पोस्ट का अवार्ड समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मुजफ्फरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार को सहायक सुरक्षा आयुक्त रक्सौल राजेश कुमार सिन्हा की मौजूदगी में सौंपा। वहीं बेस्ट कमर्शियल यूनिट का पुरस्कार प्रभारी राकेश कुमार को व...