बेगुसराय, मई 9 -- छौड़ाही। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से 7 मई 2026 से गुमशुदा बालक को छौड़ाही पुलिस ने समस्तीपुर जंक्शन पर से बरामद कर लिया। दोनों बालक आठवीं कक्षा के छात्र हैं। इनके गुम होने से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 64/ 2026 गुमशुदा मामले में राजन कुमार 14 वर्ष पिता शिव कुमार ठाकुर व आदर्श कुमार 13 वर्ष पिता राजाराम ठाकुर गुम हो गया था। दोनों को समस्तीपुर रेलवे जंक्शन से गुप्त सूचना के आधार पर सकुशल बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...