मधुबनी, दिसम्बर 28 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। माधवापुर के आरएनजे कॉलेज मैदान, रामपुर में खेले गए एमपीएल सीजन 9 के सुपर 12 चरण के तीसरे मुकाबले में हाजीपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर को 47 रनों से पराजित कर सुपर सिक्स में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाजीपुर की टीम 18.1 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने संघर्षपूर्ण 34 रनों की पारी खेली, जबकि अंकित और आदिल ने 16-16 रन का योगदान दिया। समस्तीपुर की गेंदबाजी में रितेश ने 3 विकेट झटके, वहीं हामिद, अभिनव और आयुष को 2-2 सफलताएं मिलीं। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 60 रन पर सिमट गई। हाजीपुर के गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हाजीपुर की ओर से देव...