समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- अविनाश कुमार, समस्तीपुर। जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की से बीच सड़क बदसलूकी के चर्चित मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को जब कोर्ट में पेश किया गया, तब वे लंगड़ाते दिखे। कोर्ट परिसर में वे पुलिसकर्मियों के कंधों के सहारे मुश्किल से चलते नजर आए। इससे पहले जब पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो वहां से निकलते समय चारों आरोपी सामान्य रूप से चल रहे थे। अदालत ने चारों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। समस्तीपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास शर्मा शराब तस्कर है। वह कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार विकास अवैध शराब के दर्जनों मामले में कई बार जेल जा चुका है।पुराने केस में फरार था राहुल इस केस का दूसरा आरोपी दूसरा आरोपी राहुल पासवान भी जगतसिंहपुर ग...