खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि समस्तीपुर से कटिहार जाने वाली 63308 डाउन डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट चली। जिससे यात्री परेशान रहे। वही समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली 63348 डाउन भी लगभग दो घंटे विलंब से चल रही थी। इसके अलावा सहरसा से राजेन्द्रनगर जाने वाली 13227 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट चल रही थी। साथ ही पटना से कटिहार जाने वाली 15714 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...