बेगुसराय, जनवरी 7 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र के समसा पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा ने की, जबकि संचालन मनीष पाठक ने किया। बैठक में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के प्रस्तावित क्षेत्र भ्रमण को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समसा पंचायत स्थित मॉडल स्कूल को डिग्री कॉलेज में उन्नत करने, जर्जर सड़कों के उन्नयन तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए माननीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री दीपक कानू, पूर्व महामंत्री कपिलदेव पोद्दार, सरपंच बाबूसाहेब कुंवर उर्फ पंकज कुमार, मुकेश महतो, विकास कुमार, प्रभु ठाकुर, अर्जुन साह, संगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.