गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी युवक की हत्या उसके दो साथियों ने समलैंगिक संबंध बनाने से इंकार करने पर चलते ऑटो से धक्का देने के बाद मफलर से गला दबाकर की थी। हत्या के बाद दोनों साथियों ने शव को दिल्ली तिमारपुर थाना क्षेत्र में राेड किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों साथियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑटो व मफलर बरामद किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मेहताब 18 जनवरी शाम को साढ़े आठ बजे घर से बिना बताए चले गये थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। अगले दिन परिजनों ने युवक की गुमशुदगी ट्रोनिका सिटी थाने में दर्ज कराई थी। युवक का शव दिल्ली तिमारपुर थाना क्षेत्र के मजनू के टीला के पास रोड किनारे पड़ा मिला था। दो दिन बाद परिजनों द...