वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 2 -- लखनऊ के नाका इलाके में समलैंगिक संबंधों का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर ने गुरुवार रात 42 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने लोहे के रिंच से मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मारा। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी के मुताबिक नाबालिग 12वीं का छात्र है। ‌पिता की चारबाग में कपड़े की दुकान है। गुरुवार रात नौ बजे पिता दुकान पर थे। इस बीच नाबालिग घर पहुंचा। मां से उसका विवाद हो गया। नाबालिग ने लोहे का रिंच उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। कुछ ही देर में पिता और पुलिस भी आ गई।समलैंगिक संबंधों के विरोध में हत्या पुलिसकर्मियों ने नाबालिग को पकड़ लिया। वहीं उसकी मां को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी के मुताब...