नई दिल्ली, जुलाई 18 -- गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि समलैंगिक अधिकारों ने विवाह संस्था को कमजोर कर दिया है। पौडवाल ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में ये बात कही। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। पौडवाल ने कहा, विवाह की पवित्रता अब नहीं बची है। इसकी वजह समलैंगिक समुदाय को दिए गए अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए क्या योगदान दे रहे हैं? मैं जानना चाहती हूं। किस तरह वे समाज में योगदान दे रहे हैं? जब एक लड़का और एक लड़की शादी करके परिवार बसाते हैं, तो वे सही तरीके से जीवन जी रहे होते हैं। यह भी पढ़ें- समान अधिकार की मांग, ट्रांसजेंडर समुदाय ने निकाला प्राइड मार्च समलैंगिक लोग समाज के कल्याण में किस तरह योगदान दे रहा है? सोशल मीडिया पर अलोचनाअनुराधा पौडवाल के बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे अनुचित बताते ...