सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। श्री आनंदराम जयपुरिया स्कूल एवं ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल द्वारा आयोजित समर स्प्लैश 2026 एवं एडवेंचर कैंप का समापन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विविध कौशलों और प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार सिंह (निरीक्षक, नगर कोतवाली) एवं एच.एन. सिंह (निरीक्षक, देहात कोतवाली) ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, जुम्बा, भांगड़ा, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग, पब्लिक स्पीकिंग, पॉडकास्ट तथा अबेकस जैसी ...