देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आसनसोल और पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 09205 पोरबंदर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक कुल 12 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार सुबह 8:50 बजे पोरबंदर से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 09206 आसनसोल-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक 12 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात 23:05 बजे आसनसोल से प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 21:50 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान तथा वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की ...