सहारनपुर, मई 3 -- गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे के अंबाला मंडल ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के जरिए यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंबाला मंडल द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त फेरे संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, जिन रूटों पर यात्रियों की मांग अधिक है, वहां आवश्यकता के अनुसार नई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा रही है। अब तक समर स्पेशल ट्रेनों के लगभग 65 ट्रिप्स संचालित किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 1.17 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह (आईआरटीएस) ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ाने और उनकी अवधि में विस्त...