काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर समर स्टडी हॉल विद्यालय कुंडेश्वरी ने एक यातायात जागरूकता रैली निकाली। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों से संबंधित संदेशों से युक्त नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। समर स्टडी हॉल विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह, एआरटीओ काशीपुर के प्रतिनिधि ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज मनोज धौनी ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। साथ ही यह भी बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली जिसमें काजिम रिजवी, पूनम अरोड़ा, निधि गुप्ता, दीपें...