फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनकी बुनियादी समझ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ऊंचा गांव स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समर स्कूल प्रेरणा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मेंविद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विज्ञान एवं गणित के महत्व से अवगत कराया। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि विज्ञान और गणित की मजबूत समझ विद्यार्थियों को भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, उद्यमी और सिविल सेवक बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई), नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड, शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक...