पाकुड़, मई 26 -- संत डॉन बॉस्को स्कूल पाकुड़ में सोमवार को समर फ्रूट कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फलों का आनंद लिया तथा गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। समर फ्रूट कैंप में बच्चों ने पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ भाग लिया। पानी की फुहारों के बीच बच्चों ने जमकर मस्ती की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- संशोधित- बच्चों को हाइड्रेट रहने के तरीके बताए उन्होंने ...