पिथौरागढ़, मई 18 -- लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी 12 जून से तीन दिनी समर फेस्टिवल का आयोजन करेगी। कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि इससे पूर्व गायन, वादन और नृत्य आदि पर ऑडीशन किये जायेंगे। गायन और नृत्य में गढ़वाली और कुमाउनी संस्कृति आरक्षित विषय पर प्राथमिकता दी जाएगी। 24 मई को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...