समर फेस्टिवल के लिए ऑडिशन हुआ
चम्पावत, मई 24 -- जगदीश राय, लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से तीन दिवसीय समर फेस्टिवल के आयोजन के लिए ऑडिशन लिए गए। इस दौरान सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। रविवार को रामलीला कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने ऑडिशन का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर रहे। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि 12 जून से लोहाघाट के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन होगा। जिसमें पहले दिन महिला रामलीला और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान, 13 जून को वादन, गायन और नृत्य प्रतियोगिता के साथ बाल रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीसरे दिन भी वादन, गायन और नृत्य प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- समर फेस्टिवल 12 जून से प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.