मेरठ, मार्च 12 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित समर क्रिकेट कैंप में गुरुवार को खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। कैंप में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और क्रिकेट की बारीकियों को सीखा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जीटीबी क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में 7 से 14 वर्ष तथा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित सत्र में करीब 55 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...