समर कैम्प में बच्चों ने सीखे हुनर, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
साहिबगंज, मई 31 -- साहिबगंज। गर्मी की छुटियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से सोक्सा के सहयोग से स्थानीय संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी) में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और बच्चों की प्रतिभा के प्रदर्शन से सराबोर रहा। समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, संत जेवियर्स स्कूल के रेक्टर फादर रियान जोस, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा व सोक्सा के सचिव डॉ. सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समापन समारोह का महत्व मुख्य अतिथि डीएसई कुमार हर्ष ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों को नई चीजें सीखने, अपनी रचनात्मकता को निखारने और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सोक्सा की यह पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.