दुमका, मई 22 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का गुरुवार को समापन हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें योग अभ्यास, दौड़, झारखंड के सस्कृति से जुड़ी वस्तु का निर्माण, पीटी, जूम्बा व्यायाम एवं कई प्रकार के रोचक गतिविधियां। अंतिम दिवस में सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पासवान ने कहा कि इस समर कैंप से सभी विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक कौशल का विकास होगा। यह भी पढ़ें- समर कैंप के माध्यम से निखारा जाता है बच्चों म...