उरई, मई 24 -- कालपी। संवाददाता नगर के एक निजी विद्यालय में कार्यरत 22 वर्षीय शिक्षिका के समर कैंप से लौटते समय लापता होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।कस्बा कालपी के बाज़ार निवासी पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कालपी के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। बीती 23 मार्च 2026 को विद्यालय के समर कैंप का समापन दिवस था। पुत्री ने फोन पर सूचना दी थी कि वह दो से ढाई बजे तक घर पहुंच जाएगी, लेकिन तय समय के बाद भी वह घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। विद्यालय स्टाफ से जानकारी करने पर पता चला कि शिक्षिका दोपहर 1:20 बजे विद्यालय से निकल गई थी। परिजनों को संदेह है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोत...