बक्सर, मई 22 -- युवा के लिए --- बिजनेश न्यूज --- फोटो संख्या 16 कैप्शन - ग्लोबल बिजडम स्कूल में आयोजित समर कैंप में भाग लेते छात्र-छात्राएं। बक्सर, निज प्रतिनिधि। इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर कक्षा पीजी से 02 तक कराया गया। पहला दिन घुड़सवारी, कविता, बिना आग के खाना बनाना, चित्रकला, हस्तशिल्प व लैब एक्टिविटी तथा दूसरे दिन का कार्यक्रम पीटी, लूडो, कैरम, पौधारोपण, कहानी वाचन, शतरंज व बैडमिंटन था। तीसरे दिन स्विमिंग पूल पार्टी, खेल कूद, नृत्य एवं संगीत और चौथा दिन फैंसी ड्रेस गतिविधि, मूवी व फूड पार्टी कराया गया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने सीखीं नई विधाएं कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को ऊर्जावान व प्रबल बनाया गया। विद्यालय के निर्देशक...